पाकिस्तान में आतंकियों की रहस्यमय मौतों का सिलसिला जारी, हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर की मौत से मचा हड़कंप

पाकिस्तान में हाल ही में आतंकी संगठनों से जुड़े कई लोगों की संदिग्ध हालात में मौत की खबरें सामने आई हैं। इनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर अहमद सज्जाद, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अबू सखर मकसूद अहमद और खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए शेख यूसुफ अफरीदी शामिल हैं।

Pakistan Terror Commander Ahmed Sajjad: पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी संगठनों से जुड़े कई लोगों की संदिग्ध और हिंसक हालात में मौत की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के बीच हलचल बढ़ा दी है। ताजा मामला आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर अहमद सज्जाद (Ahmed Sajjad Death) से जुड़ा है। जिसकी पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिली है। अहमद सज्जाद जम्मू-कश्मीर के बारामूला का रहने वाला था और लंबे समय से पाकिस्तान में छिपकर गतिविधियां चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं से जुड़ा रहा है, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान भी गई थी।

pakistan terror Ahmed Sajjad death

पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा झटका

इलाज के दौरान अबू सखर मकसूद अहमद की मौत

हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इसे एक रहस्यमय मौत बताया जा रहा है और जांच की बातें भी सामने आ रही हैं। दूसरी घटना में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक व्यक्ति अबू सखर मकसूद अहमद की मौत की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी मौत इलाज के दौरान हुई। बताया गया है कि उसका संबंध आतंकी गतिविधियों से भी रहा है। बाद में उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के फैसलाबाद के 72 चक बहमनीवाला इलाके में किया गया।

End of Feed