दुनिया

पाकिस्तान ने तालिबान की 41 पोस्ट को बनाया निशाना, कांधार ब्रिगेड हेडक्वार्टर को किया तबाह

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान शासकों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तानी सेना ने 4–5 मार्च की रात अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर बड़ा हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने 41 पोस्ट को निशाना बनाया और कांधार में 205 ब्रिगेड मुख्यालय को तबाह कर दिया गया।

Image

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बड़ी कार्रवाई

यूएस, इजरायल और ईरान युद्ध के बीच हमारे पड़ोस में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध भी जारी है। पाकिस्तान ने कथित तौर पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर अफगानिस्तान के तालिबान शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान में लगातार जमीनी और हवाई हमले हो रहे हैं। उधर तालिबान ने भी पाकिस्तान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बीच पाकिस्तान ने तालिबान के 41 पोस्ट को निशाना बनाया है। यही नहीं, कांधार में तालिबान के ब्रिगेड हेडक्वार्टर को भी तबाह करने का दावा किया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उनकी आर्मी ने 4-5 मार्च की दरम्यानी रात अफगानिस्तान पर जोरदार हमला बोला। कहा गया है कि पाकिस्तान आर्मी ने फितना अल ख्वारिज में अफगान तालिबान के 41 पोस्ट पर हल्के और भारी हथियारों से हमला किया।

पाकिस्तानी मीडिया में आर्मी में अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि आर्मी ने चमन, Zhob, नोश्की सेक्टर और किला अब्दुलाह सेक्टरों के आसपास ऑपरेशन चलाया। बताया गया कि पाक आर्मी की इस कार्रवाई में अफगान तालिबान और आतंकवादियों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे भी गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ गजब लिल-हक नाम का ऑपरेशन चलाया हुआ है। कहा गया है कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इसके सभी उद्देश्य हासिल नहीं हो जाते।

पाक आर्मी सूत्रों ने बताया कि उनकी सेना ने कांधार में अफगान तालिबान के 205 कॉर्प्स ब्रिगेड हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया है। यही नहीं बताया कि ऑपरेशन के दौरान अफगान तालिबान के हथियार डिपो को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से कहा गया है कि उनकी सेना की इस कार्रवाई में अफगान तालिबान को भारी सैन्य नुकसान हुआ है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article