Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान से 20 नबंवर को बड़ी खबर सामने आई जब बन्नू जिले में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ, इस हमले से अफरा-तफरी मच गई, इस हादसे में 17 सैनिकों की मौत की खबर सामने आई, पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक आत्मघाती विस्फोट के चलते माली खेल चौकी के साथ कई मिलिट्री वाहनों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
फाइल फोटो
यह आत्मघाती हमला उस वक्त हुआ, जब एक आतंकी ने अपने विस्फोटक लदे वाहन को सेना की चेकपोस्ट से टकरा दिया। इससे हुए धमाके में 17 जवानों की मौत हो गई बताते हैं कि हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, लश्कर-ए-इस्लाम के नौ आतंकी ढेर; आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत
पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा अंतर सेवा जनसंपर्क ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने चौकी में घुसने के उनके प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया, इस घटना में सुरक्षा बलों के 10 सैनिकों और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान सहित 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, कहा कि आत्मघाती विस्फोट के कारण आसपास के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
ध्यान रहे कि अभी 1 दिन पहले ही इसी क्षेत्र में एक अन्य आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के 8 सैनिक मारे गए थे।
