दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, लश्कर-ए-इस्लाम के नौ आतंकी ढेर; आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत

Khyber Pakhtunkhwa Encounter: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए। हालांकि, मुठभेड़ में आठ सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : ANI

Khyber Pakhtunkhwa Encounter: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया। खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार देर रात कम से कम नौ आतंकी ढेर हो गए। इस दौरान आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।

मुठभेड़ में दो कमांडर ढेर

सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन खैबर जिले के तिराह मैदान घाटी में चलाया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ के दो मुख्य कमांडर भी मारे गए। साथ ही इस अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी घायल हुए हैं।

कई निवासियों के घायल होने की सूचना

बता दें कि सुरक्षाबलों ने कई घंटे तक यहां अभियान चलाया और तीन अलग-अलग बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में आसपास के क्षेत्रों के कुछ निवासी भी घायल हुए हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article