सभी बंधक रिहा, 30 विद्रोही और 28 सैनिक मारे गए, ट्रेन हाईजैक मामले में पाकिस्तान सरकार ने किया दावा

ट्रेन हमले के बाद विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले सहित कई तरह के हमले किए गए। अधिकारियों ने कहा है कि बचाए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें विद्रोही मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

Pak Train Hijack: पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में ट्रेन का अपहरण करने वाले और 212 यात्रियों को बंधक बनाने वाले सभी बलूच विद्रोहियों को मार गिराया गया है। दिन भर चले गहन सैन्य अभियान के बाद बंधकों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद घेराबंदी समाप्त हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 21 यात्रियों और चार सैनिकों को मारा, जबकि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया।

Baluchistan Train

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक

विद्रोहियों ने किया 60 बंधकों को मारने का दावा

सेना का यह बयान विद्रोहियों द्वारा 60 बंधकों को मारने का दावा करने और सैन्य अभियान बंद न होने पर और लोगों को मारने की धमकी देने के तुरंत बाद आया। वे बंधकों के बदले बलूच कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। इनका दावा था कि बंधक पाकिस्तान के सुरक्षा बलों, पुलिस और जासूसी एजेंसी आईएसआई के सदस्य थे। बीएलए ने मंगलवार को नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस को विस्फोटकों से निशाना बनाया और इसे पटरी से उतार दिया था। क्वेटा से लगभग 160 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में बीएलए ने पेशावर जा रही इस ट्रेन का अपहरण कर लिया था।

End of Feed