इमरान खान का क्या होगा? रिहाई के लिए पीटीआई ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; और अधिक प्रदर्शन की तैयारी

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से कब रिहा होंगे? पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने की तैयारी कर ली है। पाकिस्तान में सरकार की मुश्किलें बढ़ रही हैं, इमरान की रिहाई के लिए सरकार के खिलाफ पीटीआई और अधिक प्रदर्शन शुरू करेगी।

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के तेजतर्रार नेता अली अमीन गांदापुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अली अमीन ने उपमहाद्वीप में एक ऐतिहासिक लड़ाई का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘हम पानीपत की लड़ाई की तरह हमले जारी रखेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम जीतेंगे।’’

Imran Khan

इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री, पाकिस्तान

क्या इमरान खान जेल से बाहर आएंगे?

अली अमीन ने इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 24 नवंबर को इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा किए गए मार्च का जिक्र करते हुए यह बात कही। अली अमीन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सिर्फ पांच हमले किए हैं और बाकी हमले भी जारी रखेंगे।’’

End of Feed