दुनिया

इमरान खान ने RSS की किताब से सीख ली है- पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अपने झगड़े में संघ का नाम घसीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 19, 2023, 09:02 PM IST

पाकिस्तान एक तरफ इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश में राजनीतिक लड़ाई भी जारी है। पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं, जिसमें से कुछ में गिरफ्तारी की भी आशंका है। इमरान खान पर पाक की शरीफ सरकार लगातार हमले कर रही है, लेकिन अब उसने इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नाम घसीट लिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर तंज कसते हुए उनकी तुलना आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर डाली है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने RSS का नाम घसीटा है। शहबाज शरीफ ने शनिवार (18 मार्च) को इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने से लेकर पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने तक, न्यायपालिका को डराने के लिए जत्थों का नेतृत्व करने तक, उन्होंने आरएसएस की किताब से सीखा है। बहुत कुछ सीखा है।

शरीफ ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में इमरान नियाजी की कार्रवाइयों ने उनकी फासीवादी और उग्रवादी प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने RSS से सीखा है।

इमरान खान उपहार खरीदने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें एक महंगी कलाई घड़ी भी शामिल है जिसे उन्होंने तोशाखाना से रियायती कीमत पर खरीदा और फिर बेचकर लाभ कमाया। बिक्री का विवरण साझा नहीं करने के कारण पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया था। इसे लेकर इमरान खान के खिलाफ मुकदमें भी चल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article