पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, नया रेट जानकर छूट रहे PAK की जनता के पसीने

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹6.51 और हाई-स्पीड डीजल ₹19.39 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिसके बाद दोनों की कीमत लगभग ₹400 प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। 1 मई से लागू इस फैसले का सीधा असर आम जनता, ट्रांसपोर्ट और महंगाई पर पड़ेगा।इस बीच अली परवेज मलिक ने माना कि देश के पास पर्याप्त तेल भंडार नहीं हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे पाकिस्तान की ऊर्जा स्थिति और कमजोर हो गई है।

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने एक बार फिर जनता को जोर का झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पेट्रोलियम डिवीजन द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 6.51 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 19.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस वृद्धि के बाद अब पेट्रोल की नई कीमत 399.86 रुपये और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

pakistan news

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। AI IMAGE

यह नई कीमतें 1 मई यानी आज से देशभर में लागू कर दी गई हैं। डीजल की कीमतों में करीब 20 रुपये की इस बड़ी वृद्धि से माल ढुलाई और परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की जेब और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ेगा। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश पहले से ही आर्थिक चुनौतियों और उच्च मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है।

End of Feed