पाकिस्तान: पिछले 24 घंटे में हुए 3 बड़े हमले, बंदूकधारियों ने फिर 40 लोगों को उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्याकांड से पहले आतंकियों ने वाहनों से उतारकर यात्रियों के आईडी कार्ड चेक किए थे। आईडी दिखाने के बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में अभी तक 40 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Baloch Liberation Army: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। पहली घटना में बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने बसों से यात्रियों को उतारकर और उनके पहचान पत्र देखने के बाद पंजाब प्रांत के कम से कम 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मूसाखेल के सहायक आयुक्त नजीब काकर के मुताबिक करीब 10 हथियारबंद हमलावारों ने जिले के राराशिम इलाके में अंतर सूबाई राजमार्ग को बाधित कर दिया और कई बसों से यात्रियों को उतार लिया। उन्होंने बताया कि खबरों के मुताबिक मारे गए लोग पंजाब सूबे से हैं। काकर के मुताबिक हमलावरों ने कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। मूसाखेल बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 450 किलोमीटर उत्तर पूर्व अवस्थित है।

pakistan

पाकिस्तान में हथियारबंद हमलावरों ने 40 लोगों की हत्या कर दी।

मृतकों में से ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब

बलूचिस्तानी अलगाववादी नियमित रूप से पंजाब प्रांत के लोगों को निशाना बनाते हैं और आरोप लगाते हैं कि प्रांत में आतंकवादियों से लड़ने वाले सशस्त्र बलों में पंजाबियों का दबदबा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयूब खोसो ने बताया कि यात्रियों को बसों से उतरने के लिए कहा गया और राष्ट्रीय पहचान पत्र देखने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। खोसो ने बताया कि मृतकों में से ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब के और कुछ खैबर पख्तूनख्वा के हैं जिससे पता चलता है कि उनकी जातीय पृष्ठभूमि के कारण उनकी हत्या की गयी है।

End of Feed