दुनिया

Pakistan News: जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान के हजारों समर्थकों ने निकाली विशाल रैली, दोहराई रिहाई की मांग

Imran Khan Supporters Rally: इमरान के 10,000 से अधिक समर्थकों को स्वाबी में पार्टी के झंडे लहराते और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषण में प्रदर्शनकारियों से कहा कि इमरान जल्द ही उनके बीच होंगे।

Image

फाइल फोटो

Imran Khan Supporters Rally in Pakistan: पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस रैली को इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी की सरकार पर बिना किसी देरी के पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।यह रैली खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी शहर में निकाली गई, जहां इमरान की पार्टी का शासन है।

यह साल 2022 के बाद देश में सबसे बड़ा प्रदर्शन है, जब इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गांदापुर ने प्रदर्शनकारियों से आगामी हफ्तों में इस्लामाबाद की ओर कूच करने के लिए तैयार रहने को कहा, क्योंकि पीटीआई की इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है।

भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान को तीन साल की जेल की सजा

गांदापुर ने कहा कि अगर पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह हर प्रतिबंध की अवज्ञा करेगी।इस्लामाबाद की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई

हाल के महीनों में इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई। हालांकि, वह अभी जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामलों की सुनवाई लंबित है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article