दुनिया

Pakistan: गजब है पाकिस्तान! रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने दिया जनसंख्‍या नियंत्रण का गजब फॉर्मूला, सुनकर हंसी नहीं रोक पायेंगे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 4, 2023, 04:19 PM IST

Pakistan electricity crisis: पाकिस्तान इन दिनों भारी बिजली संकट से जूझ रहा है, इस बीच पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ का जनसंख्‍या नियंत्रण का गजब फॉर्मूला सुझाया है जिसे सुनकर आप हंस देंगे।

Image

Pakistan: गजब है पाकिस्तान! रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने दिया जनसंख्‍या नियंत्रण का गजब फॉर्मूला, सुनकर हंसी नहीं रोक पायेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  1. बाजारों और शादी-विवाह हॉलों को जल्द बंद करने की घोषणा
  2. ख्‍वाजा ने कहा- अब लोगों को अपनी लाइफस्‍टाइल को बदलने की जरूरत
  3. 'पाकिस्‍तान में जहां बाजार 8 बजे बंद की गई हैं, वहां पर बच्‍चों की तादाद कम है'

Pakistan Power Crisis News: पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को ऊर्जा की खपत को कम करने और बदले में सरकारी खजाने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की लेकिन ये उपाय ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हर कोई हंस रहा है, साथ ही इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर अलग ही तर्क दिया है।

ख्‍वाजा आसिफ पाकिस्तान सरकार की उस अपील का समर्थन कर रहे थे जिसमें बिजली बचाने की बात कही जा रही है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब लोगों को अपनी लाइफस्‍टाइल को बदलने की जरूरत है। इसे ध्‍यान में रखते हुए ही एक ऐसा प्‍लान तैयार किया गया है जो बिजली बचाने में मददगार साबित होगा।

वहीं इस बीच ख्‍वाजा आसिफ ने कहा, 'पाकिस्‍तान में जहां बाजार 8 बजे बंद की गई हैं, वहां पर बच्‍चों की तादाद कम है। वहां बच्‍चे कम पैदा होते हैं।' ख्‍वाजा का यह तर्क सुनकर लोग अपना माथा पकड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि ये भला क्या तर्क हुआ, सुनिए ख्‍वाजा आसिफ क्या कह रहे हैं-

'ऐसे में सरकार ऐसे ही पंखों पर करेगी फोकस'

ख्‍वाजा आसिफ ने कहा कि अगर इस उपाय को लागू किया गया तो फिर देश 62 अरब रुपए बचा लेगा इसके साथ ही एक जुलाई से ऐसी फैक्ट्रियां जहां पर इलेक्ट्रिक फैन बनाए जाते हैं, उन्‍हें भी बंद कर दिया जाएगा। वहीं ख्वाजा का कहना है कि 'अकुशल पंखे लगभग 120-130 वॉट बिजली का उपयोग करते हैं, दुनिया भर में ऐसे पंखे उपलब्ध हैं जो 60-80 वॉट का उपयोग करते हैं, ऐसे में सरकार ऐसे ही पंखों पर फोकस करेगी'

शादी-विवाह हॉलों को जल्द बंद करने की घोषणा की

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने ऊर्जा खपत रोकने केलिए मंगलवार को बाजारों और शादी-विवाह हॉलों को जल्द बंद करने की घोषणा की है। बिजली की खपत पर लगाम लगाने और आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article