Pakistan News: भ्रष्टाचार केस में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की याचिका पर सुनवाई स्थगित

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2023, 12:03 AM IST

पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने एवेनफील्ड और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील पर सुनवाई मंगलवार को 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की पीठ ने शरीफ के वकील आजम तरार तथा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की कानूनी टीम की दलीलें सुनी। पीठ ने इसके बाद सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी और अगली सुनवाई पर तरार से अपनी दलीलें पेश करने को कहा।

शरीफ लंदन में करीब चार साल के स्व-निर्वासन के बाद 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटे थे। वह सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित थे।

End of Feed