Pakistan News: महरंग बलूच की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, कराची और क्वेटा में विरोध प्रदर्शन

mahrang baloch: महरंग बलूच और कई अन्य कार्यकर्ताओं पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है। इस बीच, पुलिस की कार्रवाई में, बीवाईसी नेता सम्मी दीन बलूच सहित कई लोगों को सोमवार को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

mahrang baloch

महरंग बलूच की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर

mahrang baloch: बलूच यकजेहती समिति की प्रमुख महरंग बलूच और अन्य नेताओं की रिहाई की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कराची में बीवाईसी ने 'राज्य की क्रूरता और लोगों को जबरन गायब किए जाने' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।महरंग बलूच ने जबरन गायब किए गए लोगों के रिश्तेदारों की अवैध गिरफ्तारी और अवैध पुलिस रिमांड के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

पाकिस्तान के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सैयद असद रजा ने कहा, 'पुलिस ने सभा को नाकाम कर दिया और सम्मी दीन बलूच सहित लगभग छह प्रदर्शनकारियों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और महिला पुलिस थाने में बंद कर दिया गया।'

End of Feed