पाकिस्तान में आधी रात को नेशनल असेंबली भंग, 90 दिन के अंदर होंगे चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 07:09 AM IST

Pakistan News: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार और दो दिन सत्ता में रह सकती थी। दरअसल, इस संसद का पांच साल का संवैधानिक कार्यकाल पूरा होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान में आधी रात को नेशनल असेंबली को भंग कर दिया गया। राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर संसद का कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले ही उसे भंग कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान में आम चुनावों का रास्ता भी खुल गया है। बता दें, समय से पहले संसद भंग होने की दिशा में अब पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग 90 दिन के अंदर चुनाव कराएगा।

Shehbaz Sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

निचले सदन को भंग करने के लिए जारी अधिसूचना में कहा गया कि नेशनल असेंबली को संविधान के अनुच्छेद 58 के तहत भंग कर दिया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश की थी।

End of Feed