Pakistan: पाकिस्तान पर इस बार भारत ने कूटनीतिक स्ट्राइक कर दिया है। भारत की इस चाल से पाकिस्तान का सबसे महंगा हथियार कबाड़ में तब्दील हो गया है।
दरअसल पाकिस्तान की नेवी के पास बेहतरीन सबमरीन हैं। पाकिस्तान के पास इस समय पांच सबमरीन हैं। जो अब चलने की स्थिति में नहीं हैं। इसके जरूरी पार्ट्स भारत की वजह से पाकिस्तान को नहीं मिल रहे हैं। ग्रीस ने पाकिस्तान को सबमरीन वाली बैटरी देने से मना कर दिया है।
पाकिस्तान की नौसेना पर दोहरी मार पड़ी है। चालू पनडुब्बियों के लिए कोई बैटरी नहीं है और निर्माणाधीन पनडुब्बियों के लिए कोई इंजन देने के लिए तैयार नहीं है।
पाकिस्तान के पास जो पांच पनडुब्बियां हैं उनमें से अन्य चीजों के अलावा बैटरी में भी समस्या है। एक पारंपरिक पनडुब्बी को पानी के नीचे होने पर बिजली देने के लिए बैटरी आवश्यक हैं। जो पाकिस्तान के पास नहीं है और ग्रीस ने बैटरी देने से मना कर दिया है। भारत के इसके लिए ग्रीस से अनुरोध किया था।
