पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों का एक्शन, मुठभेड़ में ISKP कमांडर समेत 5 खूंखार आतंकी ढेर, CTD का सर्च ऑपरेशन

ISKP Terrorists Killed Peshawar: इमरान पेशावर और उत्तर-पश्चिमी प्रांत के विभिन्न जिलों में बम विस्फोट, लक्षित हत्याओं और आतंकवाद की अन्य घटनाओं से जुड़े 20 मामलों में वांछित और घोषित अपराधी था।

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa CTD Operation: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) द्वारा चलाए गए एक अभियान में प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के पांच उग्रवादी मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समूह के एक प्रमुख कमांडर, जिसकी पहचान इमरान उर्फ अब्दुल्ला उर्फ बिलाल उर्फ अबू बकर के रूप में हुई है, को बृहस्पतिवार रात पेशावर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में उर्मुर गांव के शमशातू शरणार्थी शिविर में चलाए गए अभियान के दौरान मार गिराया गया।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों का एक्शन, मुठभेड़ में ISKP कमांडर समेत 5 खूंखार आतंकी ढेर, CTD का सर्च ऑपरेशन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों का एक्शन, मुठभेड़ में ISKP कमांडर समेत 5 खूंखार आतंकी ढेर, CTD का सर्च ऑपरेशन

एक अन्य उग्रवादी की पहचान शाहिदुल्लाह के रूप में हुई है, जबकि बाकी तीन की पहचान के प्रयास जारी हैं। सीटीडी के अनुसार, उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि शमशातू शिविर के पास एक परिसर में आईएसकेपी के उग्रवादी मौजूद हैं। सीटीडी ने बताया कि उसके जवानों के परिसर में दाखिल होते ही उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

End of Feed