पाकिस्तान में जारी है बारिश का 'कहर', पानी में डूबीं कराची की सड़कें, कई इलाकों में बिजली हुई गुल

सिंध के मुख्य सचिव आसिफ हैदर शाह ने जिला प्रशासन, सिंध प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और रेस्क्यू 1122 को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को स्टाफ के साथ फील्ड में रहने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य सचिव ने शहर से बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की तत्काल सफाई और पीएमडी एवं पीडीएम के बीच तालमेल बेहतर करने के लिए कहा है।

Karachi Rain : इन दिनों पूरे पाकिस्तान में भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को कराची शहर में भारी बारिश हुई। इस बारिश की वजह शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। बारिश की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों को आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी। बारिश की वजह से कराची में जनजीवन पटरी से उतर गया है।

Karachi rain

कराची में मंगलवार को हुई भारी बारिश। तस्वीर-AP

कराची यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कराची यातायात पुलिस की ओर से सुबह आठ बजे जारी एडवाइजरी में कहा गया कि भारी बारिश की वजह राजमार्ग सहित शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में लोगों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की जाती है। लोग वाहनों में तेजी से ब्रेक न लगाने और धीमी गति से वाहन चलाने का परामर्श जारी किया गया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वाहनों के बीच दूरी रखने की भी सलाह दी गई है।

End of Feed