दुनिया

किम जोंग उन ने की दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्य अभ्यास की निंदा, फिर दोहराई परमाणु ताकत को बढ़ाने की बात

Kim Jong Un: किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास की निंदा की साथ ही दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए देश की परमाणु ताकत को तेजी से बढ़ाने का संकल्प लिया। बता दें, किम जोंग उन ने सोमवार को ठीक उस समय पश्चिमी बंदरगाह नम्पो का दौरा किया जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया।

Image

किम जोंग उन ने साउथ कोरिया और अमेरिका के सैन्य अभ्यास की निंदा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Military Exercise Ulchi Freedom Shield: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास की निंदा की साथ ही दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए देश की परमाणु ताकत को तेजी से बढ़ाने का संकल्प लिया। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। किम ने यह बात परमाणु-सक्षम प्रणालियों से लैस सबसे उन्नत युद्धपोत का निरीक्षण करने के दौरान कही। किम जोंग उन ने सोमवार को ठीक उस समय पश्चिमी बंदरगाह नम्पो का दौरा किया जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया। दोनों देशों का यह अभ्यास परमाणु-हथियार संपन्न उत्तर कोरिया से उत्पन्न खतरों का बेहतर ढंग से मुकाबला करने की तैयारियों का हिस्सा है। यह 11 दिवसीय अभ्यास साल में दो बार होने वाले बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास में से दूसरा है। इसमें 21000 सैनिक शामिल हैं, जिनमें 18000 दक्षिण कोरियाई हैं और इसमें कंप्यूटर-आधारित कमांड पोस्ट संचालन तथा मैदानी प्रशिक्षण शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कहना है कि यह अभ्यास रक्षात्मक है, लेकिन उत्तर कोरिया लंबे समय से इन्हें हमले की तैयारी बताता आया है और अक्सर ऐसे मौकों पर हथियार परीक्षण करता है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की खबर के अनुसार अप्रैल में पहली बार प्रदर्शित किए गए 5000 टन क्षमता वाले युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ का निरीक्षण करते समय किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शत्रुता और उनकी कथित युद्ध भड़काने की इच्छा को दर्शाता है।

उत्तर कोरिया का सैन्य अभ्यासों में शामिल हुए परमाणु हथियार

उत्तर कोरियाई नेता ने दावा किया कि इन सैन्य अभ्यासों में परमाणु हथियार शामिल किए जाने से ये पहले से ज्यादा उकसावे वाली गतिविधि बन गए हैं और इसका जवाब देने के लिए उत्तर कोरिया को अब ‘‘सक्रिय और व्यापक’’ कदम उठाने की जरूरत है। केसीएनए ने अपनी खबर में किम जोंग उन के हवाले से कहा कि डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के ईर्द-गिर्द सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ऐसे हालात में हमें अपनी मौजूदा सैन्य नीति और अभ्यास में बड़ा बदलाव करने और परमाणु शक्ति का तेजी से विस्तार करने की जरूरत है। किम ने नौसैनिक विध्वंसक ‘चोए ह्योन’ की सराहना की और इसे परमाणु-सशस्त्र सेना की अभियानगत क्षमता का विस्तार करने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति करार दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article