पाकिस्तान में फिर सरकार और इमरान समर्थक आमने-सामने, दंगे जैसे हालात; 1 की मौत, 70 घायल

इमरान खान के समर्थकों ने ऐलान किया है कि जबतक उनके नेता की गिरफ्तारी नहीं हो जाती इस्लामाबाद की ओर मार्च तब तक जारी रहेगा। खान पिछले साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी के अनुसार, उन पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान के समर्थक और सरकार आमने सामने हैं। पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, दंगे जैसे हालात हो रखे हैं। कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया है। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, 70 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह प्रदर्शन इमरान खान को जेल से रिहा करने के लिए की जा रही है।

End of Feed