दुनिया

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं के अत्याचार के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

ISKCON Chinmay Krishna Das Prabhu Arrested : बांग्लादेश में हिंदू नेता और ISKCON के सदस्य चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु बांग्लादेश में गिरफ्तार

बांग्लादेश से एक खबर सामने आई है यहां हिंदू नेता और ISKCON के सदस्य चिन्मय कृष्ण दास प्रभु (chinmay das) को गिरफ्तार कर लिया गया है बता दें कि चिन्मय प्रभु लगातार बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करते आ रहे हैं साथ ही उन्होंने हिंदुओं के समर्थन में हाल ही में बांग्लादेश में रैली भी निकाली थी।

गौर हो कि बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था वहीं बांग्लादेश के खुलना मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया गया था और ऐसा वहां की शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से सामने आ रहा है।

इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था

बांग्लादेश के मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर पर हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी उन्होंने कहा था, 'चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक उन्हें बचाया है' वहीं

चिन्मय प्रभु ने कहा था, 'कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत भाग रहे हैं।'

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु देशद्रोह का आरोप लगाया गया था

गौर हो कि अक्टूबर 2024 महीने में बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु देशद्रोह का आरोप लगाया गया था हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया था बता दें कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु बांग्लादेश में इस्कॉन का बड़ा चेहरा हैं उनपर मामला दर्ज किया है। बता दें कि चिन्मय दास ब्रह्मचारी के साथ 19 अन्य हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है,इस्कॉन सचिव समेत हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि, एक प्रदर्शन के दौरान इन सभी आरोपियों ने बांग्लादेश के झंडे के ऊपर भगवा झंडा फहराया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article