पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान के समर्थक और सरकार आमने सामने हैं। पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, दंगे जैसे हालात हो रखे हैं। कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया है। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, 70 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह प्रदर्शन इमरान खान को जेल से रिहा करने के लिए की जा रही है।
पुलिस के साथ झड़प
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सोमवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद पहुंचने से रोकने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थकों द्वारा इस्लामाबाद जाते समय पुलिस के साथ झड़प के बाद कई पुलिसकर्मियों को ‘‘बंधक’’ बना लिया गया।
इमरान की पत्नी पर आरोप
उन्होंने कहा कि झड़पों में कम से कम 70 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। बुखारी ने कहा कि पांच पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। बुखारी ने कहा कि खान की पत्नी बुशरा बीबी इस देश में आग लगा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बुशरा अपने पति को रिहा करवाने के लिए पश्तूनों (पठानों) को भड़का रही हैं।’’
क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन
इमरान खान ने ‘‘चुराए गए जनादेश’’, लोगों की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी और 26वें संशोधन के पारित होने की निंदा करते हुए 24 नवंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए ‘‘आह्वान’’ किया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने राजधानी में प्रवेश करने और धरना देने के प्रयास को विफल करने के लिए अधिकारियों के कड़े प्रतिरोध के बीच रास्ते में रातभर रुकने के बाद सोमवार को इस्लामाबाद की ओर अपना मार्च फिर से शुरू किया। खान के समर्थक राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने और कई महत्वपूर्ण सरकारी भवनों राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और उच्चतम न्यायालय के नजदीक स्थित डी-चौक पर धरना देने जा रहे हैं।
इमरान खान पर 200 से ज्यादा मामले दर्ज
खान पिछले साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी के अनुसार, उन पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा कि पंजाब और इस्लामाबाद में पुलिस ने 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। खान की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद जाते समय पुलिस के साथ हुई झड़पों के दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए और 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।’’
उन्होंने कहा कि पार्टी का
