युद्ध के मैदान में पाकिस्तान 4 दिन का मेहमान, केवल चार दिन की लड़ाई का गोला-बारूद बचा, सूत्रों के हवाले से खबर

पाकिस्तान के पास केवल चार दिन की लड़ाई का गोला-बारूद बचा है ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, पाकिस्तान सेना के पास अब 155mm तोप के गोले की भारी कमी है, देखें ये खास रिपोर्ट

पाकिस्तान के पास अब केवल चार दिनों तक युद्ध लड़ने लायक तोपखाना गोला-बारूद बचा है। यह संकट यूक्रेन और इज़राइल को गोला-बारूद की भारी मात्रा में आपूर्ति के कारण उत्पन्न हुआ है, देखें सुचेतगढ़ बॉर्डर से टाइम्स नाउ नवभारत की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट...

Pakistan Missile

प्रतीकात्मक फोटो

2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने आर्थिक संकट से जूझते हुए हथियार निर्यात का रास्ता चुना। पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) ने यूक्रेन को लाखों की संख्या में तोप के गोले, रॉकेट और छोटे हथियारों के कारतूस भेजे। अकेले फरवरी और मार्च 2023 में 42,000 BM-21 रॉकेट, 60,000 155mm होवित्जर गोले और 130,000 अन्य रॉकेट निर्यात किए गए। इससे पाकिस्तान ने करीब 364 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसका बड़ा हिस्सा सेना के जीएचक्यू को गया।

End of Feed