दुनिया

पाकिस्तान दिवालिया होगा नहीं, हो चुका है- PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का दावा, वायरल हुआ Video

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 18, 2023, 07:10 PM IST

Pakistan: एक समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान आंतरिक रूप से ही पाया जा सकता है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस संबंध में मदद नहीं कर सकता। मंत्री ने देश की मौजूदा स्थिति के लिए व्यवस्था, नौकरशाही और राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

Pakistan: पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कहा जा रहा है कि यह देश कभी भी दिवालिया घोषित हो सकता है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा कर दिया है। पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है।

बड़ा दावा

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान पहले ही गलती कर चुका है और हम एक दिवालिया देश में रह रहे हैं। एक समारोह को संबोधित करते हुए, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान आंतरिक रूप से ही पाया जा सकता है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस संबंध में मदद नहीं कर सकता। रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी अपने गृहनगर सियालकोट में एक समारोह को संबोधित करते हुए की।

क्या कहा रक्षा मंत्री ने कहा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा- "ये जो इस वक्त हमारे मुल्क के हालात हैं, हम दिवालिया मुल्क के रहने वाले हैं। आपने सुना होगा डिफॉल्ट हो रहा है या दिवालिया हो रहा है, वो हो चुका है।"

किसे ठहराया दोषी

पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने देश की मौजूदा स्थिति के लिए सिस्टम, नौकरशाही और राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान को बार-बार नजरअंदाज किया गया है। पीएमएल-एन नेता ने कहा कि डेढ़ साल पहले आतंकवादियों को देश में बसने दिया गया और खतरनाक खेल खेले गए। जबकि आलोचकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

पाकिस्तान का हाल

पाकिस्तान का इस समय हाल बहुत ही बुरा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रोजमर्रा की वस्तुएं बाजार से गायब होती जा रही है और सरकार अपने कर्जे को चुकाने में फेल रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article