दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान, लेकिन जेल में बंद इमरान खान पर खर्च कर रहा हर महीने 12 लाख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 05:11 PM IST

Pakistan News : जेल अधिकारियों की ओर से लाहौर उच्च न्यायालय में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 71 वर्षीय इमरान खान को जेल परिसर के अंदर विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिसमें पांच लाख रुपये की लागत से अलग से सीसीटीवी प्रणाली शामिल है। वहीं, अन्य खर्च मिलाकर हर महीने 12 लाख रुपये खर्च होते हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जनता दाने-दाने को मोहताज है। महंगाई चरम पर है, आटे-चीनी के साथ डीजल-पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं। इसके बाजवूद पाकिस्तान अपने पूर्व प्रधानमंत्री को जेल में रखने के लिए हर महीने 12 लाख रुपये खर्च कर रहा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा पर हर महीने 12 लाख का बोझ पाकिस्तान सरकार पर पड़ रहा है।

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

जेल अधिकारियों की ओर से लाहौर उच्च न्यायालय में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 71 वर्षीय खान को जेल परिसर के अंदर विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिसमें पांच लाख रुपये की लागत से अलग से सीसीटीवी प्रणाली शामिल है। यह उसी जेल में बंद सात हजार कैदियों की निगरानी करने वाली प्रणाली से अलग है।

End of Feed