दुनिया

पाकिस्तान का 'लीचड़पन'! जो तुर्की रहा हमेशा PAK के साथ खड़ा, उसी को मदद के नाम पर दे दिया धोखा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 11:51 PM IST

11 दिन पहले तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में 45,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि भूकंप में लगभग 2,64,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं और बहुत से लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

जो तुर्की हमेशा से पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है, जिसने कश्मीर से लेकर बाढ़ संकट तक पर पाकिस्तान को मदद करते रहा, उसी तुर्की को पाकिस्तान ने अपना लीचड़पन दिखा दिया है। पाकिस्तान ने तुर्की को जो राहत साम्रगी भेजी है, उसकी पोल वहीं के एक पत्रकार ने खोल कर रख दिया है।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया है कि इस्लामाबाद ने तुर्की को जो सहायता भेजी थी, वह वास्तव में पिछले साल विनाशकारी बाढ़ के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान को भेजी गई थी। पाकिस्तान के पत्रकार शाहिद मसूद ने दावा किया है कि तुर्की को वही सहायता मिली जो उसने बाढ़ के दौरान इस्लामाबाद को भेजी थी।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उसी राहत सामग्री को दोबारा पैक किया और भूकंप सहायता के नाम पर तुर्की वापस भेज दिया।

बात दें कि 11 दिन पहले तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में 45,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि भूकंप में लगभग 2,64,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं और बहुत से लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article