किस-किस से लड़ेगा पाकिस्तान? सिंध, बलूचिस्तान से लेकर गिलगिट-बाल्टिस्तान तक धधक रही बगावत की आग

Pakistan faces protests : पाकिस्तान में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन सिंध प्रांत में हो रहा है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां सिंधु नदी पर बनने वाली विवादास्पद नहर परियोजना के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से हजारों की संख्या में ट्रक जगह-जगह फंस गए हैं। कंपनियों में कच्चे माल की कमी होने से उनका उत्पादन ठप पड़ गया है।

Pakistan faces protests : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी और बड़े-बड़े दावे करने वाला पाकिस्तान अपने घरेलू मोर्चे पर बुरी तरह फंस गया है। देश के आतंरिक हालात उसके गृह युद्ध की तरफ जाने का इशारा कर रहे हैं। बगावत और विद्रोह की चिंगारी बलूचिस्तान, सिंध से लेकर गिलगिट-बाल्टिस्तान तक फैली हुई है। लोग सड़कों पर हैं। सिंध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। गिलगिट-बाल्टिस्तान में लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं तो बूलचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने एक रात के ऑपरेशन में पाकिस्तान के 102 सैनिकों को मार गिराया है जबकि 22 पाकिस्तानी सैनिक उसके कब्जे में हैं।

Protests in Pakistan

अंदर और बाहर पाकिस्तान बुरी तरह से घिर गया है।

सिंध प्रांत में भारी विरोध-प्रदर्शन

पाकिस्तान में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन सिंध प्रांत में हो रहा है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां सिंधु नदी पर बनने वाली विवादास्पद नहर परियोजना के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से हजारों की संख्या में ट्रक जगह-जगह फंस गए हैं। कंपनियों में कच्चे माल की कमी होने से उनका उत्पादन ठप पड़ गया है। सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिशों के कई इलाकों में राजमार्ग पूरी तरह से बंद है। ट्रकों की आवाजाही बंद होने से आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

End of Feed