पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए फिर जारी किया नोटम, हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 23 अगस्त तक बढ़ा, यात्रियों पर पड़ सकता है असर

प्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी कदम उठाए थे। इसमें दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद करना भी शामिल था।

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) पर प्रतिबंध को 23 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने इस बाबत शनिवार को नोटम यानी नोटिस टू एयरमेन जारी कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि अभी तक यह नोटन 24 जुलाई तक के लिए लागू था, लेकिन अब पाकिस्तान ने इसकी समयावधि खत्म होने से पहले ही इसे एक माह के लिए और बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान ने जारी किया नोटम।

पाकिस्तान ने जारी किया नोटम।

किन विमानों पर लागू होगा प्रतिबंध?

जारी NOTAM के अनुसार, यह प्रतिबंध भारतीय पंजीकरण वाले विमानों, भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमानों और सैन्य उड़ानों पर लागू रहेगा। यह आदेश पाकिस्तान के दोनों फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) कराची और लाहौर में प्रभावी रहेगा। पाकिस्तान ने पिछले कई महीनों से हर महीने इस प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई है और ताजा आदेश के बाद यह अब 23 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी कदम उठाए थे। इसके जवाब में दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी।

End of Feed