पाकिस्तान ने 8,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर किया

Pakistan expels Afghan nationals : अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में अवैध रूप से रह रहे लगभग एक लाख अफगानों की पहचान की गई है जिन्हें जल्द ही देश से निकाला जाएगा। यह निष्कासन का दूसरा चरण है, जिसमें एसीसी धारकों को निशाना बनाया गया है। पहले चरण में सितंबर 2023 से अब तक 800,000 से अधिक अफगानों को वापस भेजा जा चुका है।

Pakistan expels Afghan nationals : पाकिस्तान अपने यहां से अफगानिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का क्रम जारी रखे है। यूएनएचसीआर ने मंगलवार को कहा कि 31 मार्च की समयसीमा पूरी होने के बाद पाकिस्तान से 8000 से अधिक अफगानी लोगों को देश से बाहर निकाला है। पाकिस्तान बिना वैध दस्तावेज वाले अफगानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के लिए देश भर में अभियान चला रहा है।

Afghan National

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अवैध नागरिकों को निकाला।

31 मार्च को समाप्त हुई समयसीमा

यह कार्रवाई ‘अफगान सिटीजन कार्ड’ (एसीसी) धारकों की स्वैच्छिक वापसी की समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त होने के बाद तेज़ कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक अप्रैल से अब तक लगभग 8,115 अफगानों को तोरखम सीमा के रास्ते वापस भेजा गया है, जिनमें से अधिकांश पंजाब से पकड़े गए थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने अब तक 5,000 से ज़्यादा अफगानों को हिरासत में लिया है।

End of Feed