दुनिया

Pakistan Election:पाकिस्तान में फिर किंगमेकर बनेगी सेना! शुरू हुआ सैन्य दखल, नवाज शरीफ ने पेश किया 'गठबंधन सरकार' का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 02:07 PM IST

Pakistan Election Results: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) द्वारा रविवार तक घोषित परिणामों के अनुसार कुल 265 नेशनल असेंबली सीटों में से पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटें हासिल कीं। इसके बाद पीएमएल-एन को 75, पीपीपी को 54, एमक्यूएम को 17 और अन्य छोटी पार्टियों ने 17 सीटें जीतीं।

Image

पाकिस्तान चुनाव

Photo : AP

Pakistan Election Results: पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे ताकतवर होकर उभरी है। हालांकि, इमरान खान की पार्टी ने अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था और उम्मीदवारों को बाहर से समर्थन दिया था। आम चुनावों में करीब ऐसे 101 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसके बावजूद इमरान खान और उनकी पार्टी का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

आम चुनावों के नतीजों से साफ है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरिता बरकरार रहने वाली है। यहां कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़े 133 को नहीं छू सकी है। ऐसे में चुनाव के बाद एक बार फिर सैन्य दखल शुरू हो गई है। चुनावी नतीजों से साफ हो गया है कि सेना यहां किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली है और वही पर्दे के पीछे रहकर सरकार चलाएगी।

बनेगी गठबंधन वाली सरकार!

पाकिस्तान में खंडित जनादेश के बाद गठबंधन की सरकार की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, तीन बार के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रतिद्वंद्वी दलों के समक्ष भागीदारी वाली गठबंधन सरकार का विचार पेश किया है। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ने भविष्य की कार्रवाई के संबंध में विचार-विमर्श को लेकर लाहौर के जाति उमरा में पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि पीएमएल-एन ने केंद्र में संघीय सरकार बनाने के लिए अपने पूर्व सहयोगियों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, केवल पीएमएल-एन के समर्थन से (संघीय) सरकार बनाने की संभावना है। यह एक भागीदारी वाली गठबंधन सरकार होगी। बता दें, 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में पीएमएल-एन के पास 75 सीटें हैं जो तकनीकी रूप से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

क्या होगा पाकिस्तान में सरकार बनाने का फार्मूला

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, पीएमएल-एन के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक फॉर्मूले के अनुसार अगर गठबंधन दल पीएमएल-एन को प्रधानमंत्री का पद देने पर सहमत होते हैं तो अध्यक्ष और स्पीकर का पद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को दिया जाएगा। इसी तरह डिप्टी स्पीकर का पद मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) या गठबंधन में शामिल होने वाले किसी निर्दलीय सदस्य को दिया जा सकता है। इसके अलावा पीएमएल-एन वित्त मंत्रालय अपने पास रख सकती है और अन्य मंत्रालयों को आपसी परामर्श से सहयोगियों के बीच वितरित किया जाएगा।

नवाज शरीफ और भुट्टो के बीच हो सकता है गठबंधन

संख्या बल के आधार पर पीएमएल-एन और पीपीपी दोनों केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में हैं। ऐसे में नवाज शरीफ की पार्टी ओर बिलावल भुट्टो के बीच गठबंधन हो सकता है। हालांकि, पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने घोषणा की कि पीटीआई को छोड़कर सभी पार्टियों को आगामी गठबंधन में हाथ मिलाना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article