Pakistan में महंगाई की मार से हाहाकार! फूटा मां का दर्द, हुक्मरानों से पूछा- बच्चों को भूखा मार दें, खुदा का खौफ है या नहीं?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2023, 06:10 PM IST

Pakistan Economic Crisis: दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फिलहाल लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। आटा, चावल और दाल समेत रोजमर्रा की चीजों के दाम वहां बेतहाशा तरीके से बढ़ते जा रहे हैं।

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान में गहराए आर्थिक संकट के बीच लोग दाने-दाने को फिलहाल मोहताज हैं। आटा हो या दूध, दाल हो या फिर सब्जी...रोजमर्रा की बुनियादी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बीच, आम से लेकर खास हर किसी का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और ऐसी ही एक प्रभावित महिला ने कंगाली में आटा गीला होने से जुड़ी अपनी स्थिति को वीडियो बनाकर देश-दुनिया के सामने जाहिर किया है। उन्होंने इस क्लिप में जज्बाती होते हुए पूछा कि जिस तरीके से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े, उससे वह क्या करें...क्या बच्चों को दूध और अंडा खिलाना बंद कर दें?

Pakistan Economic Crisis

पाकिस्तान में गहराए आर्थिक संकट के बीच इस महिला की आपबीती से जुड़ा जज्बाती कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कराची की रहने वाली राबिया (दो बच्चों की मां) ने जज्बाती होते हुए अपने वीडियो में कहा था- मेरे बच्चे को गंभीर बीमारी (फीट्स कह सकते हैं) है। मैं किराए के घर में रहती हूं, जिसका किराया 20 हजार रुपए है। मैं जो घर का सामान लेकर आई हूं, उसमें आटा, चीनी, घी और दालें नहीं हैं। आप यह बिल देखें और समझें कि मैंने कोई फिजूलखर्ची नहीं की है। मैं बच्चों को क्या भूखा मार दूं?

End of Feed