दुनिया

पाकिस्तान: डोली सजा के रखना, टैक्स भरने गए हैं सजना! अब 'दुल्हनियां लाने' पर भी देना होगा टैक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 11:47 PM IST

पाकिस्तान में शादी करने का मतलब सरकार को जुर्माना भरने जैसा हो गया है। पाकिस्तान में नया नया ऐलान हुआ है। शादी करोगे...तो टैक्स भरोगे। वो भी एडवांस में, पाकिस्तान में अलग लाइन शुरू हो गई है। पाकिस्तान कुंवारा मरेगा। शादी के लिए टैक्स कहां से भरेगा। पाकिस्तान में शादी के लिए हॉल बुक करने पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा।

क्या आप सोच सकते हैं कि शादी करने पर भी टैक्स लगेगा। जो दुनिया में कहीं नहीं होता वो सबकुछ पाकिस्तान में होता है। पाई पाई को मोहताज पाकितस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनता को और ज्यादा कंगाल करने के लिए एक मिनी बजट पेश किया है जो अपने साथ महंगाई का नया तूफान लेकर आया है। पेट्रोल- डीजल-तेल-टॉफी-सिगरेट-सीमेंट तो छोड़िए शादी हॉल पर भी टैक्स लगाया गया है। पाकिस्तान में रहने वाले कुंवारे लड़के लड़कियों के लिए ये खबर किसी बम फूटने जैसी है।

पाकिस्तान में महंगाई के फूटते बम के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त बहुत चर्चा में हैं। इमरान शहबाज शरीफ सरकार के निशाने पर हैं और उन पर किसी भी वक्त गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सलाखों के ख्याल भर से ही रैली के मंचों पर दहाड़ने वाले इमरान की सिट्टी पिट्टी गुम है। इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने मुल्क के टुकड़े होने का शक जताया है।

पाकिस्तान में शादी करने का मतलब सरकार को जुर्माना भरने जैसा हो गया है। पाकिस्तान में नया नया ऐलान हुआ है। शादी करोगे...तो टैक्स भरोगे। वो भी एडवांस में...पाकिस्तान में अलग लाइन शुरू हो गई है। पाकिस्तान कुंवारा मरेगा...शादी के लिए टैक्स कहां से भरेगा। पाकिस्तान में शादी के लिए हॉल बुक करने पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा। पाकिस्तान में पहले से ही शादी हॉल बुक करने पर 20 हजार रुपए एडवांस टैक्स दिया जाता है।

पाकिस्तान में महंगाई की मार

पाकिस्तान में प्याज 250 रुपए किलो है

लहसून 400 रुपए किलो

अदरक 600 रुपए किलो

लॉकी 600 रुपए किलो

मटर 400 रुपए

टमाटर 70 रुपए

चिकन 780 रुपए किलो

सरसों का तेल 800 रुपए लीटर

घी 700 रुपए लीटर

दूध 210 रुपए लीटर

पाकिस्तान में शादी करना महंगा हो गया है। खाना महंगा हो गया। जनता इससे पहले अपने आंसू पोछ पाती। पाकिस्तान में पेट्रोल बम फोड़ दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article