दुनिया

Video: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बोल-'हमने ही पैदा किया आतंकवाद, भारत में ऐसा कत्लेआम नहीं हुआ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 11:58 PM IST

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के पटल पर बोलते हुए, आसिफ ने कहा, 'मैं लंबे समय तक नहीं बोलूंगा लेकिन मैं संक्षेप में कहूंगा कि शुरुआत में हमने आतंकवाद के बीज बोए।'आसिफ ने सवाल किया कि पेशावर मस्जिद ब्लास्ट के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।'

Image

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

Photo : BCCL

Pakistan के Defence Minister Khawaja Asif ने कहा कि उनके देश ने terrorism के बीज बोए हैं। मंत्री का यह बयान पेशावर की एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट के एक दिन बाद आया है, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पेशावर आत्मघाती हमले पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं लंबी बात नहीं करूंगा लेकिन संक्षेप में कहूंगा कि शुरुआत में हमने आतंकवाद के बीज बोए थे।

उन्होंने कहा कि जब रूस ने अफगानिस्तान पर हमला किया तो पाकिस्तान ने अमेरिका को 'किराए पर' अपनी सेवाएं देने की पेशकश की. जनरल जिया उस समय सत्ता पर काबिज थे अमेरिका के साथ किया गया समझौता आठ से नौ साल तक चला, जिसके बाद अमेरिका इस तथ्य का जश्न मनाते हुए वाशिंगटन वापस चला गया कि उसने रूस को हरा दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article