पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान को दी बड़ी राहत, पार्टी के 120 कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करने का आदेश

World News: पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान की पार्टी के 120 गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने का आदेश दिया। जिन्हें पिछले साल नवंबर में पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Pakistan News: पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 120 से अधिक गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की जमानत बृहस्पतिवार को मंजूर करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।

Imran Khan

इमरान खान

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जिन्हें किया था गिरफ्तार

वह पीटीआई के सैकड़ों समर्थकों में शामिल थे, जिन्हें पिछले साल नवंबर में पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने मामले की सुनवाई की और प्रत्येक को 20,000 रुपये की जमानत राशि का भुगतान करने पर जमानत दे दी।

End of Feed