पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने चोरी से किया बेटी का निकाह; सगे भतीजे को बनाया दामाद; ऐसे हुआ खुलासा

आसिम मुनीर द्वारा अपनी बेटी की शादी सगे भतीजे से कराए जाने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे पाकिस्तानी सेना पर एक परिवार की जड़ें जमाना चाहते हैं।बता दें कि आसिम मुनीर की चार बेटियां हैं। दो बेटियों का निकाह इससे पहले हो चुका है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बीते सप्ताह अपनी बेटी का निकाह किया है। यह आयोजन बेहद निजी और गुपचुप तरीके से किया गया, इसलिए दुनिया को इसकी भनक नहीं लग सकी। अब पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से इस निकाह की जानकारी दी है। हैरानी की बात यह है कि मुनीर ने अपनी कट्टरपंथी सोच दिखाते हुए बेटी महनूर मुनीर का निकाह जिस शख्स से किया है वो उनका सगा भतीजा अब्दुर रहमान है। अब्दुर रहमान उनके भाई कासिम मुनीर का बेटा है।

आसिम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद।

आसिम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,यह निकाह 26 दिसंबर को रावलपिंडी में संपन्न हुआ। यह निजी समारोह था,इसलिए शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई। विवाह समारोह किसी होटल या मैरिज हॉल में नहीं, बल्कि जीएचक्यू (GHQ) के पास स्थित फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के सरकारी आवास में आयोजित किया गया। पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।

End of Feed