दुनिया

पाकिस्तानी वायु सेना का 'इंडस शील्ड 2023' युद्धाभ्यास , चीन-सऊदी अरब समेत ये 14 देश शामिल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 17, 2023, 05:26 PM IST

पाकिस्तान वायु सेना ने रविवार को बताया कि पीएएफ का 14 राष्ट्रों का हवाई युद्ध अभ्यास 'इंडस शील्ड 2023' वायु सेना के डीजीपीआर एयर बेस पर पूरे जोरों-शोरों से चल रहा है।

Image

पाकिस्तान वायुसेना

Photo : PTI

Indus Shield 2023: पाकिस्तान की वायु सेना (पीएफ) द्वारा अपने एक परिचालन अड्डे पर आयोजित एक युद्ध अभ्यास में चीन और सऊदी अरब सहित 14 राष्ट्रों की वायु सेना इकाइयां हिस्सा ले रही हैं। इस युद्ध अभ्यास के जरिए पीएएफ का मकसद अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना है। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई। रविवार से शुरू हुए इस हवाई अभ्यास में अजरबैजान, बहरीन, चीन, मिस्र, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, इटली, कुवैत, मोरक्को, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात और उज्बेकिस्तान हिस्सा ले रहे हैं।

समा टीवी की खबर के मुताबिक, यह अभ्यास पाकिस्तान के वृहद हवाई युद्ध अभ्यासों में से एक है और इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी हवाई क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पीएएफ की प्रतिबद्धता को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। पाकिस्तान वायु सेना ने रविवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर बताया कि पीएएफ का 14 राष्ट्रों का हवाई युद्ध अभ्यास 'इंडस शील्ड 2023' वायु सेना के डीजीपीआर एयर बेस पर पूरे जोरों-शोरों से चल रहा है।

वायुसेना के मुताबिक, शीर्ष स्तर का यह युद्ध अभ्यास पाकिस्तान के विशाल हवाई युद्ध अभ्यासों में से एक है और इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी हवाई क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पीएएफ की प्रतिबद्धता को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। (Bhasha)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article