LIVEPakistan, Afghanistan War News Live Updates: पाकिस्तान-अफगान युद्ध पर UN-EU ने जताई चिंता, PAK पायलट को पकड़ने का दावा, अलर्ट पर पेशावर का अस्पताल
Pakistan Afganistan War News in Hindi, Operation Ghazab lil-Haq taliban, पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध की खबरें Live Updates: डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध हो रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत उसने काबुल, पकतिया एवं कांधार सहित कई शहरों पर हवाई हमले किए है। इन हमलों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार का दावा है कि उसने डूरंड लाइन पर पाकिस्तान के 55 सैनिक मार गिराए हैं, कइयों को अपने कब्जे में लिया है। तालिबान ने पाकिस्तान के 19 चेकपोस्ट पर अपना नियंत्रण होने का भी दावा किया है। अफगानिस्तान के हमलों के बीच इस्लामाबाद में हाई अलर्ट घोषित करते हुए पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

Pakistan, Afghanistan War News Live Updates: पाकिस्तान-अफगान युद्ध पर UN-EU ने जताई चिंता, PAK पायलट को पकड़ने का दावा, अलर्ट पर पेशावर का अस्पताल
Pakistan Afganistan War News in Hindi, (पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध की खबरें) Live Updates: पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ उसकी 'खुली जंग’ जारी है और उसकी सेनाओं के हवाई हमलों में 270 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गये और 400 से अधिक घायल हो गये। पाकिस्तान का कहना है कि उसने ये हमले अफगान तालिबान के सीमा पार हमले के जवाब में किए हैं। रिपोर्टों में अफगान अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार का एक पाकिस्तानी जेट मार गिराने का दावा किया गया। पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा करने का अधिकार है। इस युद्ध में ट्रंप ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। इस बीच अफगानिस्तान की सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, कारी मोहम्मद फसीहुद्दीन ने कहा है कि हमारे पास अफगानिस्तान की रक्षा करने की क्षमता है। अगर पाकिस्तान अब भी अपना रवैया नहीं बदलता है, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।
-पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा गया है
-पाकिस्तान ने ’ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के दौरान उनकी 89 चौकियों को नष्ट करने का दावा किया
-पाक अधिकारियों ने कहा कि उनके अभियान में अफगान तालिबान के 300 लड़ाके मारे गए
-लोगों ने AFP को बताया कि हिरासत में लिए जाने से पहले वह आदमी प्लेन से पैराशूट से कूद गया
-अफगान पुलिस और मिलिट्री ने शनिवार को दावा किया कि जलालाबाद शहर में एक पाकिस्तानी जेट क्रैश हो गया
-पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में डोनडोनो इलाके में नौ नगारिकों की मौत
-पाकिस्तान ने शनिवार तड़के अफगानिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाया
-हमलों के बाद अफगानिस्तान ने कहा है कि वह पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार है
-पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटरेस ने जताई चिंता
-गुटरेस ने दोनों पक्षो से बातचीत शुरू करने एवं हिंसा पर रोक लगाने की अपील की है
-पाक-अफगान युद्ध पर यूरोपीय संघ ने भी अपना बयान जारी किया है
-ईयू ने कहा है कि युद्ध नहीं रुका तो क्षेत्र को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे
-ईयू ने कहा है कि अफगान की जमीन का इस्तेमाल हमले के लिए नहीं होना चाहिए
-इस्लामाबाद में सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं
-शनिवार तड़के पाकिस्तान ने डूरंड लाइन पर हवाई हमले किए
Pakistan Afganistan War News Live Update: पेशावर का हॉस्पिटल इमरजेंसी अलर्ट पर
द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव बढ़ने पर पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के एक नोटिस के मुताबिक, बॉर्डर पर चल रहे झगड़े को देखते हुए, लेडी रीडिंग हॉस्पिटल-MTI में एक इमरजेंसी मीटिंग में सभी स्टाफ की छुट्टी तुरंत सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, सभी डिपार्टमेंट को अपनी कुल बेड कैपेसिटी का 25% सिर्फ इमरजेंसी के लिए रिज़र्व रखना होगा, ये बेड रेगुलर एडमिशन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
Pakistan Afganistan War News Live Update: 'तालिबान के 300 लड़ाके मारे गए'
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा चुके हैं। सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने देर रात दी गयी अद्यतन जानकारी में बताया कि सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान शासन के 297 लड़ाकों को मार गिराया और 450 से अधिक लड़ाके घायल हो गए हैं।
Pakistan Afganistan War News Live Update: पाकिस्तानी पायलट को पकड़ने का दावा
अफगान पुलिस और मिलिट्री ने शनिवार को दावा किया कि जलालाबाद शहर में एक पाकिस्तानी जेट क्रैश हो गया है, और पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया । लोगों ने AFP को बताया कि हिरासत में लिए जाने से पहले वह आदमी प्लेन से पैराशूट से कूद गया था। पुलिस प्रवक्ता तैयब हम्माद ने कहा कि जलालाबाद शहर के छठे जिले में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया गया, और उसके पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया।
Pakistan Afganistan War News Live Update:पाक की फायरिंग में 9 नागरिकों की मौत
टोलो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि असादाबाद शहर के डोनडोनो इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में नौ नगारिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने मीडिया आउटलेट को बताया कि पाकिस्तानी सेना के गोले लोगों के घरों पर गिरे। लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
Pakistan Afganistan War News Live Update: बातचीत को तैयार हुआ अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने कहा है कि वह इस लड़ाई को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के साथ 'बातचीत' करना चाहता है। सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल ने बार-बार शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है और मौजूदा संकट के निपटारे के लिए वह अब भी बातचीत की राह तलाश रहा है।
Pakistan Afganistan War News Live Update: युद्ध पर गुटरेस ने जताई चिंता
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने चिंता जताई है। गुटरेस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू करने और हिंसा पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस हिंसा से निर्दोष लोग प्रभावित हो रहे हैं। गुटरेस ने तत्काल सीजफायर लागू और अतंरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की मांग की है।
Pakistan Afganistan War News Live Update: EU ने कहा-शत्रुता खत्म करें दोनों देश
यूरोपीय यूनियन ने भी तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ईयू ने अपने बयान में कहा कि हम सभी पक्षों से तत्काल शत्रुता खत्म करने और एक-दूसरे पर हमले रोकने की मांग करते हैं। यदि यह युद्ध नहीं रुका तो क्षेत्र को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा। बयान में कहा गया है कि 'ईयू चाहता है कि धमकी देने अथवा हमला करने के लिए अफगान की जमीन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अफगानिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादी समूहों पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
Pakistan Afganistan War News Live Update: 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान बलों ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान के अंदर उन ठिकानों को निशाना बनाया जिन्हें उन्होंने महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्य बताया। पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार देर रात ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत अफगानिस्तान में कई स्थानों पर हमले शुरू करने के कुछ घंटों बाद उनकी यह टिप्पणी आई। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने ये हमले किए थे।
Pakistan Afganistan War News Live Update: 2,611 किलोमीटर लंबी है डूरंड रेखा
दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को डूरंड रेखा कहा जाता है, जिसे अफगानिस्तान औपचारिक रूप से मान्यता नहीं देता। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग जारी है। आसिफ ने ’एक्स’ पर कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग जारी है...अब होगा ’दमा दम मस्त कलंदर’। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके हर कोने से वाकिफ हैं।’
Pakistan Afganistan War News Live Update: 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराया जबकि 400 अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में बारह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि 27 अन्य घायल हो गए और एक लापता हो गया। चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के केंद्रीय कमान और नियंत्रण केंद्र ’जनरल हेडक्वार्टर’ का दौरा किया, जहां उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा के निकट स्थित 73 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया, जबकि 18 अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया, जो हमारे कब्जे में हैं। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार कम से कम 115 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोप नष्ट हो गईं।
Pakistan Afganistan War News Live Update: टालियन मुख्यालय और हथियार डिपो नष्ट
उन्होंने कहा कि काबुल, कंधार, पक्तिया, खोस्त और लघमान में 22 स्थानों पर लड़ाकू विमानों द्वारा किए गए हमलों में अफगान तालिबान कोर मुख्यालय, ब्रिगेड मुख्यालय, बटालियन मुख्यालय और हथियार डिपो भी नष्ट हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि हाल के हमलों का मकसद यह स्पष्ट संदेश देना था कि हम कड़ी जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं और साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा किसी भी दुर्भावनापूर्ण कृत्य का जवाब इस्लामाबाद में दिया जायेगा।
Pakistan Afganistan War News Live Update: इस्लामी अमीरात के 13 सैनिक मारे गए
मुजाहिद ने बताया कि पिछली रात की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी सेना की 19 चौकियों और दो मुख्यालयों पर कब्जा कर लिया गया। टोलो न्यूज की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डूरंड रेखा के पास अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए। उन्होंने कहा, अफगान सेना ने हथियार, गोला-बारूद, एक टैंक और एक सैन्य परिवहन वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई में इस्लामी अमीरात के 13 सैनिक मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।