'रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई', सेना की माली हालत के खुलासे पर तिलमिलाया पाक, भारत को दी गीदड़ भभकी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 26, 2023, 03:25 PM IST

Pakistan Army : सेना की पोल खुलने से भड़के जनरल अपनी भड़ास भारत के खिलाफ निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने अब भारत को धमकी दी है। जनरल शरीफ ने कहा है कि 'यदि जरूरत पड़ी तो वह भारत में जाकर जंग लड़ेंगे।'

Pakistan Army : पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या है कि वह हकीकत को स्वीकार नहीं करता। चाहें हुक्मरान हों या सेना के जनरल सभी जनता को झांसे में रखते आए हैं। दूसरों की बात तो छोड़िए उन्हें अपने ही देश के वरिष्ठ पत्रकारों की बातों पर भरोसा नहीं है। पाकिस्तानी सेना भारत के आगे नहीं टिक सकती और हिंदुस्तान के साथ जंग नहीं लड़ सकती...अपने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के इस कबूलनामे पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने जो खुलासा किया है, उससे पाकिस्तानी जनरल तिलमिला गए हैं। अपने ही देश के दो पत्रकारों के खुलासे से बौखलाए जनरल अब बात बनाने लगे हैं।

pak general

पूर्व सेना प्रमुख बाजवा ने माना है कि भारत से जंग नहीं लड़ सकता पाकिस्तान।

'जरूरत पड़ी तो भारत में जाकर जंग लड़ेंगे'

सेना की पोल खुलने से भड़के जनरल अपनी भड़ास भारत के खिलाफ निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने अब भारत को धमकी दी है। जनरल शरीफ ने कहा है कि 'यदि जरूरत पड़ी तो वह भारत में जाकर जंग लड़ेंगे।' अफसर ने अपनी झल्लाहट दिखाते हुए भारत को गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना 'ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट' के जरिए अपनी तैयारी और ताकत दिखा चुकी है। वायु सेना पलटवार करने में पूरी तरह सक्षम है।

End of Feed