Pakistan Army : पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या है कि वह हकीकत को स्वीकार नहीं करता। चाहें हुक्मरान हों या सेना के जनरल सभी जनता को झांसे में रखते आए हैं। दूसरों की बात तो छोड़िए उन्हें अपने ही देश के वरिष्ठ पत्रकारों की बातों पर भरोसा नहीं है। पाकिस्तानी सेना भारत के आगे नहीं टिक सकती और हिंदुस्तान के साथ जंग नहीं लड़ सकती...अपने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के इस कबूलनामे पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने जो खुलासा किया है, उससे पाकिस्तानी जनरल तिलमिला गए हैं। अपने ही देश के दो पत्रकारों के खुलासे से बौखलाए जनरल अब बात बनाने लगे हैं।
'जरूरत पड़ी तो भारत में जाकर जंग लड़ेंगे'
सेना की पोल खुलने से भड़के जनरल अपनी भड़ास भारत के खिलाफ निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने अब भारत को धमकी दी है। जनरल शरीफ ने कहा है कि 'यदि जरूरत पड़ी तो वह भारत में जाकर जंग लड़ेंगे।' अफसर ने अपनी झल्लाहट दिखाते हुए भारत को गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना 'ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट' के जरिए अपनी तैयारी और ताकत दिखा चुकी है। वायु सेना पलटवार करने में पूरी तरह सक्षम है।
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अपनी कार्रवाई का दिया हवाला
पाकिस्तानी जनरल का इशारा पुलवामा हमले के बाद भारत की एयरस्ट्राइक पर अपने जवाबी कार्रवाई को लेकर है। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए आत्मघाती महले में 40 जवान शहीद हो गए। इसके बार भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी की रात पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की। वायु सेना की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हुई और भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बम गिराए। हालांकि, भारतीय वायु सेना के जंगी जहाजों का पीछा करने पर वे वापस भाग गए।
हमारी वायु सेना हमेशा तैयार है-मेजर जनरल शरीफ
पाकिस्तानी जनरल ने कहा, 'हमारी वायु सेना हमेशा तैयार है। हम पर यदि युद्ध थोपा गया तो हम अपने जमीन की हर इंच की रक्षा करने के साथ-साथ युद्ध को दुश्मन की जमीन में ले जाकर लड़ने की क्षमता रखते हैं।' दरअसल, पाकिस्तान के दो वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत में सेना प्रमुख रहे कमर जावेद बाजवा ने इस बात का खुलासा किया कि भारत से लड़ने के लिए पाकिस्तान के पास न तो गोला-बारूद है और न ही पैसे हैं। ब्रिटेन स्थित पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'यूके 44' के साथ बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने ये खुलासे किए। मीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की काबिलियत एवं क्षमताओं को लेकर जनरल बाजवा के मन में संदेह था।
'भारत के साथ सामान्य रिश्ते कायम करना चाहते थे बाजवा'
पत्रकार मीर एवं नसीम जेहरा ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने उन्हें बताया कि युद्ध के हालात यदि बनते हैं तो भारतीय सेना का मुकाबला करने के लिए उनकी सेना तैयार नहीं है। दोनों पत्रकारों ने दावा किया कि बाजवा भारत के साथ सामान्य रिश्ते कायम करने के लिए प्रस्ताव दिया था। दोनों पक्षों ने कश्मीर विवाद के हल के लिए काम करना भी शुरू कर दिया था
