सीजफायर के बाद बैकफुट पर आया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा छेड़ने लगे बातचीत का राग

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2025, 01:38 PM IST

भारत के साथ भूमि, वायु और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने के लिए शनिवार को बनी सहमति के बाद नई दिल्ली के साथ लंबित मुद्दों को हल करने के लिए ख्वाजा ने बातचीत की इच्छा जताई है।

Pak Defence Minister Asif Khwaja: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह घुटनों पर आ गया है। उसके तेवर अब नरम पड़ गए हैं और वह दोनों देशों के बीच मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करने की बात कहने लगा है। कल तक परमाणु युद्ध की बात करने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आपसी बातचीत पर जोर दिया है। ख्वाजा ने कहा है कि कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद भारत के साथ प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं और पड़ोसी देश के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी वार्ता में इन पर चर्चा की जा सकती है।

Khwaja Asif

बैकफुट पर आया पाकिस्तान, आसिफ ख्वाजा ने बातचीत की जरूरत बताई

भारत-पाक के बीच सीजफायर

भारत के साथ भूमि, वायु और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने के लिए शनिवार को बनी सहमति के बाद नई दिल्ली के साथ लंबित मुद्दों के समाधान के संबंध में सवाल पूछे जाने पर आसिफ ने यह टिप्पणी की। यह सहमति भारत व पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रहने के बाद बनी। आसिफ ने कहा कि भारत के साथ संभावित वार्ता में सिंधु जल संधि, आतंकवाद और कश्मीर संबंधी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

End of Feed