Pahalgam attack: यूके में भारतीयों ने दिया पाकिस्तानियों को करारा जवाब, गूंजे भारत 'माता की जय' और 'वंदे मातरम के नारे'

"सभी की निगाहें पहलगाम पर हैं" विरोध प्रदर्शन का आयोजन ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में भारतीय प्रवासी समूहों द्वारा किया गया है, जिसमें मैनचेस्टर, स्कॉटलैंड में एडिनबर्ग और उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट शामिल हैं।

Pahalgam attack: पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर यूके में पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा और प्रदर्शन का भारतीय प्रवासियों ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय और प्रवासी प्रतिनिधि लंदन में भारतीय उच्चायोग में पहुंचे। भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए और भारतीय तिरंगा लहराते हुए भारत समर्थक प्रदर्शनकारियों की संख्या रविवार शाम को इंडिया हाउस के सामने मौजूद ब्रिटिश पाकिस्तानियों के छोटे समूह से कहीं अधिक थी।

Indians in UK

यूके में भारतीयों प्रवासियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पुलिस रही मौजूद

इस दौरान मेट्रोपॉलिटन पुलिस भी मौजूद थी ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह का टकराव न पैदा हो। बाद में ब्रिटिश भारतीय समूहों ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले के पीड़ितों को याद करने के लिए पिकाडिली सर्कस में मोमबत्ती जलाई गई। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से भारत के सख्त कदमों के चलते पाकिस्तान बौखला उठा है और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

End of Feed