US Immigration Raid: अमेरिका में आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जॉर्जिया में एक विशाल विनिर्माण स्थल पर छापा मारा, जहां कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 475 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से ज्यादातर दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं।
अमेरिका में हुंदै के कारखाने पर छापा (फोटो साभार: AP)
क्या है पूरा मामला?
गृह सुरक्षा जांच के प्रमुख जॉर्जिया एजेंट स्टीवन श्रैंक ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह छापा मारने से पहले उस स्थल पर अवैध रूप से काम पर रखने के आरोपों की महीनों तक जांच की गई थी। इस कारखाने में हंदै मोटर समूह ने एक साल पहले 7.6 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण शुरू किया था। इस सप्ताह दायर किए गए अदालती रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि अभियोजकों को यह नहीं पता कि ''सैकड़ों अवैध विदेशियों'' को किसने काम पर रखा था।
यह भी पढ़ें: 'आतंकी ढांचों पर होंगे और सटीक हमले...', इजरायल ने गाजा की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना; 27 लोगों की मौत
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को अदालत में दायर एक दस्तावेज में लिखा कि अवैध विदेशियों को काम पर रखने वाली वास्तविक कंपनी या ठेकेदार की पहचान फिलहाल अज्ञात है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की सरकार ने पूरे मामले पर चिंता जताते हुए अपने नागरिकों को निशाने पर चिंता और खेद जताया है।
