दुनिया

पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान IED ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत; कई अन्य घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को एक स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट बाजौर जिले की खर तहसील स्थित कौसर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।

Image

सुरक्षा में तैनात पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)

Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को एक स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट बाजौर जिले की खर तहसील स्थित कौसर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। बाजौर जिले के पुलिस अधिकारी वक़ास रफ़ीक़ ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article