बदहाल PAK में इमरान खान की रिहाई की मांग हुई तेज, 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार

Pakistan Crisis: बदहाल पाकिस्तान में एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी प्रमुख इमरान खान की रिहाई की मांग तेज हो गई। इसी सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को पीटीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पंजाब प्रांत में पीटीआई समर्थक इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे।

Pakistan Crisis: बदहाल पाकिस्तान में एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी प्रमुख इमरान खान की रिहाई की मांग तेज हो गई। इसी सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को पीटीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Pakistan Security Forces

पाकिस्तान सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)

PTI समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब प्रांत में पीटीआई समर्थक इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। पीटीआई की पंजाब मुख्य आयोजक आलिया हमजा मलिक ने कहा कि तमाम बाधाओं और पार्टी पर शिकंजा कसे जाने के बावजूद खान समर्थक उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने और स्थानीय तथा विदेशी साजिश के जरिए उनकी सरकार पलटने के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने में कामयाब रहे।

End of Feed