'शांति और आत्मरक्षा के लिए हैं हमारा परमाणु कार्यक्रम...' न्यूक्लियर पावर की धमकी देने वाले शहबाज शरीफ ने दी दुनिया को सफाई

Pakistan Nuclear Program: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण गतिविधियों और आत्मरक्षा के लिए है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के इस पद पर काबिज होने के आकांक्षी होने के कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये बातें महज अटकलें हैं।

Pakistan Nuclear Program: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण गतिविधियों और आत्मरक्षा के लिए है। शरीफ ने यह टिप्पणी पाकिस्तानी विद्यार्थियों के एक समूह को संबोधित करते हुए की। पिछले दिनों भारत के साथ चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष को याद करते हुए शरीफ ने कहा कि भारतीय सैन्य हमलों में 55 पाकिस्तानी मारे गए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान ने पूरी ताकत से जवाब दिया। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के बारे में पूछे जाने पर शरीफ ने जवाब दिया कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों और राष्ट्रीय रक्षा के लिए है, न कि हमले के लिए। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह मई की देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

Shehbaz Sharif

पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण गतिविधियों और आत्मरक्षा के लिए: शहबाज शरीफ

असीम मुनीर ने कभी राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं जताई: शहबाज शरीफ

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के इस पद पर काबिज होने के आकांक्षी होने के कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये बातें महज अटकलें हैं। शरीफ ने शुक्रवार को द न्यूज अखबार से बातचीत में कहा कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कभी राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं जताई है और न ही ऐसी कोई योजना है।

End of Feed