'कभी न भूलें, कभी माफ न करें...' भारत ने जापान को पाक सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख बताया

संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राजनीतिक, सरकारी और शैक्षणिक क्षेत्रों के जापानी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।

All party delegation in Japan: भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जापान के कई नेताओं से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के एकीकृत और दृढ़ रुख की जानकारी दी।इस अवसर पर जापानी नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के संकल्प के प्रति समर्थन व्यक्त किया। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहलगाम हमले के एक महीने बाद जापान पहुंचा है, जहां दल के नेता पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के बारे में जापान के नेताओं को जानकारी दे रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

All party delegation in Japan

भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के कई नेताओं से मुलाकात की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान की सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) के आतंकवाद-रोधी अनुसंधान समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व न्याय मंत्री यासुहिरो हनाशी से मुलाकात की। जापान के पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के साथ भी सार्थक बातचीत की।

End of Feed