OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला, अटैक करने वाला गिरफ्तार; जानें क्या होता है ये ज्वलनशील हथियार

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर पर शुक्रवार तड़के एक 20 वर्षीय युवक ने 'मोलोटोव कॉकटेल' (पेट्रोल बम) से हमला किया। घटना सुबह 4:12 बजे की है, जिससे घर के गेट पर मामूली आग लग गई। इसके कुछ ही देर बाद, संदिग्ध ने OpenAI मुख्यालय पहुँचकर उसे भी जलाने की धमकी दी। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास पर शुक्रवार तड़के एक अज्ञात हमलावर ने 'मोलोटोव कॉकटेल' (पेट्रोल बम) से हमला किया। सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग (SFPD) के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 4:12 बजे हुई, जब संदिग्ध ने ऑल्टमैन के नॉर्थ बीच वाले घर के बाहरी गेट पर एक ज्वलनशील उपकरण फेंका और वहां से फरार हो गया। इस हमले के कारण घर के प्रवेश द्वार पर मामूली आग लग गई, हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

SAM

ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर 'मोलोटोव कॉकटेल' से हमला।

हिरासत में 20 वर्षीय युवक

इस हमले के कुछ ही समय बाद, लगभग 5:07 बजे, उसी संदिग्ध ने सैन फ्रांसिस्को के थर्ड स्ट्रीट स्थित OpenAI के मुख्यालय को भी निशाना बनाने की कोशिश की। वहां पहुंकर उसने इमारत को आग लगाने की धमकी दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि यह वही व्यक्ति था जिसने सैम ऑल्टमैन के घर पर बम फेंका था।

End of Feed