OnlyFans एक्ट्रेस की होटल की बालकनी से गिरकर हुई मौत, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट में कहा गया है एक सीन फिल्माने के दौरान वह कथित तौर पर बालकनी से गिर गई थीं। दो पुरुष उसके साथ सीन शूट कर रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

OnlyFans Actress Dies: द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओनलीफैंस (OnlyFans) अभिनेत्री 27 वर्षीय पोर्न स्टार अन्ना बीट्रिज परेरा अल्वेस (Anna Beatriz Pereira Alves) की कथित तौर पर ब्राजील के एक होटल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब यह घटना घटी तब वह एक एडल्ट कंटेंट साइट के लिए एक सीन फिल्मा रही थी। एना पोली के नाम से भी जानी जाने वाली एना बीट्रिज रियो डी जनेरियो में एक सीन की शूटिंग कर रही थी और तभी कथित तौर पर बालकनी से गिर गईं। वह ओनलीफैंस के लिए वीडियो कंटेंट बनाती थीं।

Onlyfans

अन्ना बीट्रीज परेरा की मौत

होटल परिसर में मिला शव

द यूएस सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शव होटल परिसर के आंगन में मिला। रिपोर्ट में कहा गया है एक सीन फिल्माने के दौरान वह कथित तौर पर बालकनी से गिर गई थीं। दो पुरुष उसके साथ सीन शूट कर रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने परस्पर विरोधी बयान दिया है। जिस होटल में यह घटना घटी, उसका नाम स्थानीय तौर पर चार सितारा मोंट ब्लैंक अपार्ट होटल है। सुराग के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

End of Feed