रूसी हमले में 12 लोगों की गई जान, 1 भारतीय की भी मौत, जेलेंस्की ने कहा-ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइलों ने बरपाया कहर

जेलेंस्की ने रूस के ताजा हमलों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कई शहरों और समुदायों में रूस के हमले के बाद के हालात से निपटने का काम कल रात से ही जारी है। अकेले कीव और आसपास के क्षेत्र में करीब 350 बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।'

Indian killed in Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर रात भर हुए रूसी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत हुई। मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। X पर अपने एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि 'कुल मिलाकर, 12 लोगों की जान गई और इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हमले में दर्जनों लोग घायल हुए। इन हमलों में जान गंवाने वाले परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएं।'

Ukraine

यूक्रेन में रूसी हमले। (Photo/@ZelenskyyUa

ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले-जेलेंस्की

जेलेंस्की ने रूस के ताजा हमलों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कई शहरों और समुदायों में रूस के हमले के बाद के हालात से निपटने का काम कल रात से ही जारी है। अकेले कीव और आसपास के क्षेत्र में करीब 350 बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इस हमले में बड़ी संख्या में जेट-इंजन वाले ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। दुर्भाग्य से, रिहायशी इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बोरीस्पिल में एक सामान्य पांच मंजिला रिहायशी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी जरूरी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया। शहर में कुल 4 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

End of Feed