Tariff War: अब ट्रंप की कनाडा से इस्पात, एल्युमिनियम आयात पर 25 के बजाय 50 प्रतिशत 'शुल्क' लगाने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि वह ओंटारियो द्वारा अमेरिका के तीन राज्यों पर बिजली अधिभार लगाने के निर्णय के जवाब में कनाडा के एल्युमीनियम और स्टील पर नियोजित टैरिफ को दोगुना कर देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के लिए इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर लगाए जाने वाले सीमा शुल्क को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मंगलवार को घोषणा की। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार युद्ध गहराने के आसार बनते दिख रहे हैं।ट्रंप ने कहा कि शुल्क वृद्धि का यह फैसला बुधवार से लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शुल्क में वृद्धि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार के अमेरिका को बेची जाने वाली बिजली की कीमतें बढ़ाने की प्रतिक्रिया है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में कहा, 'मैंने अपने वाणिज्य मंत्री को कनाडा से अमेरिका में आने वाले सभी इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्देश दिया है। वह दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है।'

End of Feed