नसरुल्लाह के इश्क में पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन करने वाली अंजू (अब फातिमा) के बाद इंडिया की एक और लड़की ने ऐसा ही मिलता-जुलता कदम उठाया है। शनिवार (19 अगस्त, 2023) को राजस्थान की रहने वाली दीपिका पाटीदार का वीडियो सामने आया, जो कि कुवैत जाकर अपना धर्म बदल चुकी है। वायरल वीडियो में वह काले बुर्के में नजर आई। इरफान नाम के युवक के चक्कर में पड़ने वाली इस महिला ने क्लिप में बताया कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम कबूलने के बाद नजीरा बन चुकी है।
दीपिका 10 जुलाई 2023 को घर से इलाज के बहाने भागी थी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
चार मिनट उनसठ सेकेंड्स के वीडियो में दीपिका ने बताया कि टॉर्चर के दौरान पति भी साथ नहीं देता था। नजीरा ने इस दौरान अपने ससुरालियों पर विभिन्न गंभीर आरोप भी मढ़े। कहा कि उसे परेशान किया जाता था।
हालांकि, वह 10 साल तक अपने बच्चों की खातिर सबकुछ झेलती रही। ऐसा बताया गया कि मूल रूप से डूंगरपुर की रहने वाली दीपिका इरफान हैदर के साथ कुवैत गई। वैसे, वह 10 जुलाई 2023 को घर से इलाज के बहाने निकली थी और उसके बाद भाग गई थी।
औरत ने गायब होने के एक दिन बाद पति तो जानकारी दी थी कि वह चली गई है, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। शनिवार को वायरल वीडियो के बाद उसकी फैमिली ने "लव जिहाद" का शिकार होने कीआशंका जताई। साथ ही दावा किया कि दो बच्चों की मां दीपिका को बरगलाया गया है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है।
